मईया सम्मान योजना छठी और सातवीं किस्त:
जितनी भी महिलाएं मईया सम्मान योजना के तहत सक्षम है | उन सभी महिलाओ के लिए बड़ी खुशखबरी है जैसा की आप सभी को पता होगा की सरकार द्वारा 5वीं किस्त जारी की गई है |और 5वीं किस्त मिलने के बाद 6वीं किस्त और 7वी किस्त का इंतजार कर रहे हैं,अब इसी महीने 6वीं किस्त और 7वीं किस्त का पैसा एक ही बार सभी महीलाओ को दी जाएगी 5000 रूपए | हेमंत सरकार के द्वारा 6वीं किस्त और 7वी किस्त 8 March से मिलना शुरू हो जाएगी |
आज का यह आर्टिकल बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है | आज के इस आर्टिकल के जरिए हम आपको Maiya Samman Yojana 6वीं और 7वीं किस्त के बारे में डिटेल में जानकारी देने वाले हैं|
अब सरकार दोनों किस्तों की राशि एक साथ 5000 रुपये के रूप में बैंक खातों में भेजेगी। मंईयां सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। सरकार ने अब तक 58 लाख से भी अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया है और अब छठी व सातवीं किस्त की राशि को लेकर महिलाओं में उत्सुकता बढ़ गई है।
मईया सम्मान योजना 6वीं और 7वीं किस्त का Installment date :
योजना का नाम | Maiya Samman Yojana (मईया सम्मान योजना) |
---|---|
छठी और सातवीं किस्त जारी की गई | झारखंड सरकार द्वारा |
उद्देश्य | वित्तीय सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | झारखंड राज्य के नागरिक |
6वीं और 7वीं किस्त का लाभ | ₹5000/- |
6वीं और 7वीं किस्त की तिथि | 8 -15 मार्च 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.jharkhand.gov.in/ |
मंईयां सम्मान योजना 6th & 7th Installment Latest News:
मंईयां सम्मान योजना की छठी किस्त अभी तक लाभार्थियों के बैंक खातों में नहीं पहुंच पाई है। इसकी वजह सरकार द्वारा चलाए जा रहे सत्यापन अभियान को माना जा रहा है। कई फर्जी लाभार्थियों की पहचान करने के लिए सरकार यह जांच कर रही है, जिससे वास्तविक लाभार्थियों को सही समय पर लाभ मिल सके।
अब सरकार ने निर्णय लिया है कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होते ही छठी और सातवीं किस्त की राशि एक साथ भेजी जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह राशि 15 मार्च 2025 तक लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी |
छठी और सातवीं किस्त एक साथ मिलने की घोषणा:
राज्य सरकार द्वारा पहले यह घोषणा की गई थी कि हर महीने 2500 रुपये की राशि महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि, कुछ प्रशासनिक और सत्यापन संबंधी देरी के कारण छठी किस्त अभी तक जारी नहीं हो पाई थी।
अब सरकार ने निर्णय लिया है कि छठी और सातवीं किस्त की राशि (5000 रुपये) एक साथ सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। अनुमानित तिथि 15 मार्च 2025 तय की गई है, जब यह राशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचेगी।
मंईयां सम्मान योजना की राशि पाने के लिए जरूरी दस्तावेज:
यदि आप भी मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहती हैं, तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है –
- आधार कार्ड (बैंक खाते से लिंक होना चाहिए)
- बैंक खाता पासबुक की कॉपी
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर (OTP सत्यापन के लिए)
मंईयां सम्मान योजना के आवेदन की स्थिति कैसे चेक करे?
यदि आपने मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन किया है और अब तक किसी भी किस्त की राशि प्राप्त नहीं हुई है, तो आप अपनी आवेदन स्थिति ऑनलाइन तरीके जांच सकती हैं। जिसके लिए आप निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको मंईयां सम्मान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद मुख्य पेज पर आपको “लाभार्थी स्थिति जांचें” विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको दर्ज करना है।
- अब आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुल जाएगी जो आप चेक कर सकते हैं।
यदि आपका आवेदन स्वीकृत नहीं हुआ है तो आप ऊपर बताइए दस्तावेजों के साथ ब्लॉक कार्यालय जाकर अपने आवेदन को सत्यापित करें, इसके बाद आपको मंईयां सम्मान योजना की किस्त की राशि मिलनी शुरू हो जाएगी।
अब तक 58 लाख महिलाओं को मिला लाभ
मंईयां सम्मान योजना के तहत अब तक 67 लाख से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया था। इनमें से लगभग 58 लाख महिलाओं को पहले ही योजना का लाभ मिल चुका है। हालांकि, कुछ महिलाओं को सत्यापन प्रक्रिया के चलते अब तक किसी भी किस्त की राशि प्राप्त नहीं हो सकी है |